20 घंटे से रही बिजली बंद, लोगों को परेशानी
रजौली | रजौली प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 20 घंटे से भी अधिक समय से विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोगों की परेशानी बढ़ी रही। लोगों के घरों में पानी संकट खड़ा हो गया तो मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाए। इस दौरान बिजली ऑफिस के मोबाइल नंबर पर रिंग होते रहा लेकिन नहीं उठा। दोपहर तक बिजली नहीं दिये जाने से कई घरों में पानी के अभाव में भोजन तक नहीं बन पा रहा था । जिले में भू-जलस्तर में गिरावट के कारण चपाकलों ने पानी देना बंद कर दिया। परिणाम यह हुआ कि शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक समर्सेवुल मोटर का प्रयोग होना आरंभ हो गया। इसका चलना बिजली पर निर्भर करता है और बिजली कल शाम से लगातार गायब है। ऐसे में गृहणियों को पानी की किल्लत से जूझते देखा जा रहा है।