पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीपीओ स्थापना का घेराव करेंगे नियोजित शिक्षक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समान काम समान वेतन को ले माध्यमिक शिक्षकों की हड़ताल जारी

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा नवादा के अध्यक्ष परशुराम सिंह की अध्यक्षता में समान काम समान वेतन,सेवा शर्त, गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्ति, सातवें वेतनमान की विसंगति को दूर कर लेवल 7 और 8 को निर्धरित करने की अनुशंसा जैसे मुद्दे की मांग के लिए आज 13 वें दिन भी धरना का कार्यक्रम जारी रहा। जिलाध्यक्ष ने कहा 50 शिक्षक -शिक्षिकाएं ने मूल्यांकन कार्य से बहिष्कार करने का संकल्प लिया है। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा नवादा के अध्यक्ष, सचिव चंदेश्वर प्रसाद एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार ने हुंकार भरते हुए सभी शिक्षकों से सम्मानजनक समझौता होने तक हड़ताल पर डटे रहने की अपील किया। धरना में यह भी निर्णय लिया गया कि मांगों का समर्थन तथा जनवरी एवं फरवरी 2020 का वेतन भुगतान नहीं करने औऱ सरकार की हठधर्मिता पर करारा प्रहार करने के विरूद्ध आज 13 एवं 14 मार्च को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जाकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना का घेराव किया जाएगा।

मौके पर अनुमंडल सचिव डा दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, माधव कुमार, मुरारी कुमार, विद्या नंद चौरसिया, जितेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार जिला कार्यकारिणी सदस्य, अशोक कुमार, मुंतजिर आलम, ब्रजेश कुमार, रमाकांत सिंह, रामानंद कुमार, कामना कुमारी, विनीता प्रिया, शिव शंकर, राना रंजीत, राजीव रंजन के अलावा जिले के तमाम विद्यालय के शिक्षक शामिल हुए ।

कहा- जेल जाना हुअा ताे एक दाे शिक्षक नहीं सब जाएंगे जेल

सिटी रिपोर्टर | रजौली

रजौली प्रखंड में नियोजित शिक्षकों का हड़ताल 25 वें दिन भी जारी रहा। हाेली के बाद शिक्षकों ने फिर सरकार के खिलाफ हल्ला बाेलना शुरू कर दिया है। हड़ताली शिक्षकों ने बैठक अायाेजित कर एकजुटता प्रदर्शित किया। बैठक की अध्यक्षता नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि हड़ताली शिक्षकों का वेतन राेककर सरकार ने दमन की नीति अपनाई है लेकिन इसके बाद भी हड़ताली शिक्षकों के उत्साह में कमी नही आई है। अपने हक के लड़ाई के लिए एक सप्ताह भी भूखे रहना पड़े तो रहेगें लेकिन अपना हक ले कर रहेगें। जिला के जिन सभी शिक्षकों पर हड़ताल में करवाई हुई है वे धैर्य बनाये रखें। जिला भर के नियोजित शिक्षक उनके साथ खड़ा है। मौके पर राजीव कुमार,संजय कुमार, राकेश कुमार, सुबोध कुमार, पंकज कुमार,चंदन कुमार व सुनील कुमार के साथ दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...