जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, दो गिरफ्तार
होली पर्व के दौरान जमीनी विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के दत्तराैल गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना घटी।बताया जाता है कि गांव के बनारस यादव एवं छोटन यादव के बीच कई माह से जमीनी विवाद चल रहा था।
होली पर्व के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें दोनों पक्षों से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मारपीट की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली घटनास्थल से पुलिस ने छोटन यादव एवं बनारस यादव को गिरफ्तार कर लिया थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।