पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब तस्करी मामले में पांच लोग हुए गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रजाैली थाना में दर्ज शराब मामलों के अभियुक्तों को छापेमारी अभियान के तहत गुरुवार की रात पुलिस ने फरकाबुजुर्ग पंचायत के पहवाचक व मोकामा गांव में छापेमारी कर चार लोगों को तथा सिरदला थाना क्षेत्र के खुर्द कर्मा गांव के एक शराब तस्कर को हरदिया से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री के मामले में नामजद पांच अभियुक्तों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था थानाध्यक्ष राजेश कुमार व एसटीएफ के जवानों की सहायता से पहवाचक व मोहकामा में छापेमारी कर मुन्नी यादव उर्फ मुन्ना यादव, मनोज यादव, बबलू यादव के साथ विपिन यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर थाने के एएसआई अजय कुमार के द्वारा 2018 के मामले में फरार चल रहे शराब तस्कर कर्मा खुर्द निवासी राहुल कुमार को हरदिया स्थित लाइन होटल विजय वाटिका के समीप से गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर शराब की तस्करी के मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...