फर्नीचर कारीगरों को किया गया प्रशिक्षित
कौआकोल | कौशल विकास योजना के अन्तर्गत फर्नीचर एंड फिटिंग स्किल काउंसिल के रेकोगनैजेड प्रयोर लर्निंग प्रोग्राम के तहत दक्ष कारिगरों को प्रशिक्षित किया गया। इस दरम्यान प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि वैसे कारीगर जो अपने कार्य में दक्ष हैं परन्तु उनके पास इसका कोई प्रमाण पत्र नहीं है। उन्हें इस कार्यक्रम के तहत दक्षता प्रमाण पत्र व सम्मान देना है।साथ ही उन कारीगरों का तीन साल तक दो लाख रुपये का जीवन बीमा किया जाएगा। इस दरम्यान कारीगरों को सेफ्टी के बारे में भी जानकारियां दी गई। मौके पर स्किल एम्बेसडर सिस्टम एनालिस्ट श्रीकांत कुमार सिंह एवं राजन श्रीवास्तव, फर्नीचर एंड फिटिंग स्किल काउंसिल से साक्ष्य सेन एवं आनंद कुमार, एरिया सेल्स आफिसर नंदकिशोर सिंह, छत्रपति प्रसाद आदि मौजूद थे।