पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pkaribrawan News Government Orders In Pakribaranwa Were Disregarded On Saturday In Many Educational Institutions

पकरीबरांवा में सरकारी आदेश हुए दरकिनार कई शिक्षण संस्थानों में शनिवार को हुई पढ़ाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार के द्वारा सूबे के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से जहां बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं प्रखंड मुख्यालय के कई निजी विद्यालय के संचालक एवं कोचिंग संस्थान राज्य सरकार के निर्देश को चुनौती देते हुए विद्यालय व कोचिंग का संचालन कर रहे हैं। सरकार के आदेश ऐसे कोचिंग एवं निजी विद्यालयों के संचालक पर बेअसर साबित हो रहा है। जिला पदाधिकारी नवादा द्वारा भी सभी निजी विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। फिर भी बेखौफ तरीके से निजी विद्यालय के संचालक एवं कोचिंग संचालक विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। बताते चलें कि इससे पूर्व भी कई बार भीषण ठंड एवं गर्मी को लेकर जिला पदाधिकारी ने निजी विद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया था, परंतु विद्यालय संचालक नहीं मानकर कोचिंग एवं विद्यालय का संचालन करते रहे। इस संदर्भ में कई बार स्थानीय अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई, परंतु अधिकारी जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। नतीजा आज निजी विद्यालय व कोचिंग संचालकों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि खुले रहने पर इन निजी विद्यालय व कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई होती है या नहीं।

कोरोना : निरंकारी मंडल के कार्यक्रम स्थगित

नवादा| कोरोना वायरस को लेकर सरकार के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले सत्संग,समागम आदि कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। संत निरंकारी मंडल के सचिव सीएल गुलाटी के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि ओड़िसा के कटक में 4 एवं 5 अप्रैल को पूर्वाेत्तर राज्यों के संत समागम को रद्द कर दिया गया है। संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा हरियाणा में 27 से 29 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है।

कौआकोल में खुले रहे कई प्राइवेट स्कूल

कौआकोल|  राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्रदेश के विद्यालय,कोचिंग सेंटर आदि को 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश के बावजूद कौआकोल में लगभग सभी निजी विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान खुले रहे। जिससे इन शिक्षण संस्थान के संचालकों के प्रति अभिभावकों में भारी आक्रोश व असंतोष व्याप्त है। अभिभावकों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए राज्य सरकार के निर्देश की अवहेलना करने वाले वैसे शिक्षण संस्थान के संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...