अकबरपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी, मरीजों को असुविधा
अकबरपुर | एक ओर जहां पुरी दुनिया कारोना वाइरस की चपेट में हैं और बिहार सरकार भी इसको लेकर काफी गंभीर हैं। आज जहां सरकार ने 31 मार्च तक सारे स्कूल कालेज बंद रखने की घोषणा की हैं। वहीं अकबरपुर में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से लेकर डाक्टर सभी लापरवाह हो चुके हैं। मरीजों को एक भी सरकारी सुविधा नहीं मिल रहा हैं। कही लोगों को दवा तो कही बेड पर चादर तक नहीं हैं। जिसके कारण अकबरपुर में इनदिनों स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो चुकी हैं। अकबरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति काफी दयनीय हैं। स्थिति यह है कि रात्रि में स्वास्थ्य केंद्र पुरी तरह अंधेरे में डूबा रहता हैं।