पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कपड़ों से लेकर रंग गुलाल व किराना दुकानाें पर िदखी भारी भीड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसुआ | होली के सामान की खरीदारी के लिए रविवार को नगर के बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर रेडिमेड कपड़ों, किराना के सामान के अलावा रंग, गुलाल व पिचकारी की खरीदारी की। होली में महज एक दिन शेष रहने के कारण खरीदारी पूरे उफान पर रही। सुबह से लेकर रात तक दुकानें ग्राहकों की भीड़ से पटी रहीं। होली के पकवान में उपयोग होने वाले सरसो तेल, रिफाइन, घी, आटा, सूची, मैदा, चीनी, उरद दाल, मशाला, ड्राई फ्रूट, शरबत, कोल्ड ड्रिंक्स आदि की बिक्री जोरो पर देखी गई।
खबरें और भी हैं...