- Hindi News
- National
- Hisua News Incidents Of Alcohol Intoxication In Several Villages Of Hisua Three People Referred
हिसुआ के कई गांवों में शराब के नशे में मारपीट की घटनाएं, तीन लोग रेफर
हिसुआ थाना क्षेत्र में होली के दौरान कई गांव में शराबी और हुड़दंगियों ने जमकर उत्पात मचाया। कई जगहों पर जहां पर मारपीट की घटनाएं हुई। इन घटनाओं में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकांश लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया जबकि 3 लोगों को गंभीर हालत में नवादा रेफर किया गया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के दयालीविगहा गांव में मंगलवार को नाली विवाद में बाबूलाल मांझी, जगदीश मांझी, मुरारी मांझी, प्रदीप मांझी, लेखा मांझी, उमेश मांझी सहित अन्य लोग आपस में उलझ पड़े। देखते हीं देखते दोनों ओर से लाठियां भांजी गई जिससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गया। जबकि थाना क्षेत्र के सिहीन तरौनी गांव में सोमवार की देर रात लोहाठी फेंकने के बाद हुए विवाद में सिहीन तरौनी निवासी नरेश चौहान जख्मी हो गया। थाना क्षेत्र के डफलपुरा गांव में चौरसिया भवन में बज रहे होली संगीत पर नाचने के क्रम में दो गुट भीड़ गये। इसमें एक पक्ष के विनोद चौरसिया, मुन्नी प्रसाद मुकेश चौरसिया जबकि दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र कुमार, रंजीत शर्मा व पवन कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। वंशी विगहा गांव में हुए विवाद में मुन्ना कुमार तथा कुंती देवी जख्मी हो गए। सभी जख्मियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। जबकि गंभीर रुप से जख्मी तीन लोगों को सघन चिकित्सा के लिए नवादा रेफर किया गया।