तीन दिन में आधा दर्जन गावों में हुईं मारपीट की घटनाएं
हाेली के दाैरान हुड़दंगियाें ने जमकर उत्पात मचाया। तीन दिनों के भीतर अाधा दर्जन से अधिक गांवाें में मारपीट अाैर झड़प की घटनाएं हुई। जोगियामारण गांव की सोनी देवी ने आवेदन में मारपीट को लेकर कुंदन राजवंशी व राबो राजवंशी पर घर में घुसकर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराया है। मांगोडीह गंगटिया गांव निवासी रीता देवी ने कैलाश यादव, खेलावन यादव, कैलू यादव, पुनीत यादव, सचिन यादव, सिंटू यादव, लालू यादव को नामजद किया गया है। हाथोचक गांव के लखन यादव ने मारपीट की घटना के बाद उदय यादव, अजय यादव व रंजीत यादव को नामजद अभियुक्त बनाया। कर्मा कला में डीजे बजाने का विरोध करने को लेकर मारपीट की घटना पर संजय चौधरी ने पिंटू साव, रंजन विश्वकर्मा, राजू साव को अभियुक्त बनाया। बलिया गांव निवासी संगीता देवी ने पवन राम, बिपीन राम, पंकज राम, रंगीला राजवंशी, सुनील राजवंशी, छोटेलाल राजवंशी, सकलदेव राजवंशी, कारू राजवंशी को नामजद किया गया है। जमीनी विवाद को लेकर कर्मा कलां गांव की मंजू देवी ने संजय चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी, श्याम चौधरी, मुसाफिर चौधरी, दीपक विश्वकर्मा और अर्जुन चौधरी पर मारपीट कर 25 हजार एवं सोने का चैन छीन लिये जाने की प्राथमिकी
दर्ज करायी है।