पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेंशनर भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अध्यात्म भारती परिषद नवादा द्वारा पेंशनर भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित सदस्यों के अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अध्यक्ष गजानंद पांडेय, महासचिव ललित किशोर शमा, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ,परमानंद, ओंकार शर्मा ,नरेश ,हरीश चंद्र शास्त्री, रमाकांत पांडे आदि उपस्थित थे। इधर, नारदीगंज स्थित पेंशनर समाज भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पेंशनर समाज के वरीय सदस्य परमेश्वर राम ने किया। इस दौरान अपने संबोधन में सचिव श्रीकांत ने कहा भारतीय महिलाएं समाज राष्ट्र भविष्य के धरोहर है। उन्होंने कहा सबसे पहले महिला दिवस न्यूयॉर्क मे 1909 में,इसके बाद 1987 में रूस ने इसी दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया। अब भारत सहित सभी पूर्वी देशों में महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा निर्भया के हत्यारों को फांसी देना आज भारत में बहुत बड़ा मिसाल होगा। उन्होंने कहा 2015 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण नीति लागू की है। संसद व विधान मंडलों में प्रतिशत आरक्षण संसद में लंबित है। मौके पर मुद्रिका प्रसाद सिंह, रामशरण सिंह, चंद्रिका प्रसाद सिंह,कामता प्रसाद सिंह, आनंदी सिंह, रघुनंदन प्रसाद, विजेंद्र प्रसाद समेत अन्य नेताओं ने महिला सशक्तिकरण सुझाव देते हुए राष्ट्र व समाज का मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आवाहन किया। कहुआरा मानव कल्याण संस्थान कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...