- Hindi News
- National
- Pkaribrawan News It Is Being Cheated In The Name Of Making Labor Cards From Laborers
मजदूरों से लेबर कार्ड बनाने के नाम पर की जा रही है ठगी
पकरीबरावां प्रखण्ड के कई गांवों में मजदूरों का कार्ड बनाने के नाम पर ठगी किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने बताया लैपटॉप लेकर एक व्यक्ति लोगों का जॉब कार्ड का फॉर्म भर रहा है।
मजदूरों से आधार कार्ड सहित अन्य कई महत्वपूर्ण दतस्तावेज लिए जा रहे हैं। इस काम में लगे व्यक्ति ने अपना नाम सच्चिदानंद बताया। वह पकरीबरावां थाना क्षेत्र के धेवधा गांव का रहनेवाला है। इस बीच कई मजदूरों ने बताया कि उनसे कार्ड बनाने के लिए 800 रुपए लिए जा रहे हैं। कार्ड के लिए अधिकारियों को रुपए दिए जाने की बात कहकर ठग मजदूरों से रुपए ऐंठ रहा पाया गया।
लोगों ने कहा कि गरीब मजदूरों के लिए 800 रुपए बड़ी रकम होती है, लेकिन कार्ड बनवाने के लिए उन्हें देना पड़ रहा है। लोगों को शिकायत करता देख दलाल वहां से चकमा देकर फरार हो गया। गौरतलब है कि कई गावों में इस तरह का ठगी का रैकेट चलाया जा रहा है और भोले भाले लोग इसका शिकार हो रहे हैं। बावजूद स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को ठगे जाने से रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।