- Hindi News
- National
- Nawada News It Is Difficult For People To Come To The Stadium In The Mud That Has Accumulated Due To Rain
बारिश से जमी कीचड़ में लोगों का स्टेडियम आना-जाना मुश्किल
बेमौसम बारिश से स्टेडियम रोड मे आने-जाने वाले लोगो को परेशानी बढ़ा दी है। सड़क किनारे बने नाली के पास गोबर रखने से नाली जाम हो गया। नाली जाम की वजह से सड़क पर पानी का जमाव हो गया है। इससे आमलोगों को उसी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि स्टेडियम रोड में कई खटाल है। खटाल वालों द्वारा गोबर को नाली एवं सड़क पर रख दिया जाता है। जिससे नाली जाम हो जाती है और नाली का गंदे पानी सड़क पर बहता रहता है। जबकि स्टेडियम की वजह से जिले के अधिकतर अधिकारी आतें-जातें है।लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है। हल्की बारिश भी होती है तो सड़क के ऊपर पानी बहता रहता है।जिससें आने-जाने वालों को परेशानी होती है। इसके अलावा सड़क के दोनों किनारे कचरा जमा रहता है।लेकिन सफाई के नाम पर नगर परिषद द्वारा खानापूर्ति किया जाता है।