- Hindi News
- National
- Nawada News Kamalpura Village Protests Against Liquor Production Three People Injured
कमलपुरा गांव में शराब निर्माण का विरोध करने पर हुई मारपीट, तीन लोग जख्मी
कादिरगंज ओपी के कमलपुरा गांव में शराब निर्माण का विरोध करने पर मारपीट किया गया। जिसमें उपेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, विपिन कुमार जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि गांव में काफी दिनों से शराब का निर्माण किया जा रहा था। जिससे गांव के बच्चो को शराब पीने की लत लग गया है। जबकि ग्रामीणों ने शराब निर्माण का कई बार विरोध किया। लेकिन आरोपियों द्वारा शराब बनाने एवं बेचने का काम छोड़ा गया। जिसका विरोध करने पर शनिवार की देर रात घर में घुसकर मारपीट किया। जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराएं । इसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है। जिसका इलाज कराया जा रहा है। आरोपियों द्वारा लगातार केस नहीं करने की धमकी दी जा रही है। जिससे पूरे परिवार भयभीत है। परिजनों ने गांव के ही रविरंजन कुमार उर्फ बिहारी, रविकांत कुमार, लालू प्रसाद, बिटु कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनों ने सदर अस्पताल में तैनात पुलिस से लिखित शिकायत किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।