पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawada News Lack Of Cleanliness In Women Ward Risk Of Infection Patients Suffering From Dirt

महिला वार्ड में सफाई न होने से संक्रमण का खतरा, गंदगी से मरीजों को परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर अस्पताल के महिला वार्ड की कई दिनों से सफाई नहीं होने से भर्ती मरीजों को इनफेक्शन होने का भय सता रहा है। बताया जाता है कि होली के समय से अभी तक दो-तीन दिन वार्ड में झाड़ू लगायी गई है। लेकिन फर्श की सफाई नहीं की गई है। जिससे पूरे वार्ड में बदबूदार गंध आती रहती है। वार्ड के बरामदे में तो गंदगी की वजह से मखियां भिन- भिनातें रहता है। सदर अस्पताल में महिला वार्ड के अलावा सभी वार्डों का यहीं हाल नजर आता है। गंदगी की वजह से मरीज व परिजनों नाक को ढके रहते हैं। परिजनों ने बताया कि महिला वार्ड में सफाई नाम की कोई चीज नहीं है। वार्ड के सभी कमरे में गंदगी भरा हुआ है। इस वार्ड में दूर-दूर के गांवों से प्रसव के लिए महिला पहुंचती है। लेकिन मरीजों को सुविधा नहीं नहीं दी जाती है। मरीजों को गंदगी से भरे वार्ड में रखा जाता है। कई मरीजों को बदबूदार गंध के कारण उल्टी होने लगती है। सफाई के नाम पर एक बार झाड़ू लगा दी जाती है। लेकिन वार्ड के फर्श की सफाई नहीं होती है। परिजनों ने बताया कि मरीज की सुविधा के लिए वार्ड में शौचालय बनाया गया है। लेकिन गंदगी की वजह से मरीजों को वार्ड के शौचालय में जाना पड़ता है। इस वार्ड के कई कमरे में ऑपरेशन किए गए मरीजों को रखा जाता है। जिन्हें गंदगी की वजह से संक्रमण होने का डर समाया रहता है। लेकिन अस्पताल प्रशासन को तनिक भी मरीजों के प्रति प्रवाह नहीं है। जबकि सफाई के नाम पर लाखों रुपए प्रतिमाह खर्च की जाती है। लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों को गंदगी में हीं रखा जाता है।

महिला वार्ड मे सफाई नही हाेने से मरीज परेशान।
खबरें और भी हैं...