पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब माफियाओं ने युवक को दी जान से मारने की धमकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवादा के लुटन बिगहा निवासी इंद्रदेव पासवान का पुत्र धर्मदेव पासवान ने बताया है कि नवादा में नगर थाना क्षेत्र के लुटन बीघा में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब भट्टी और शराब का निर्माण कर थोक और खुदरा विक्रेता लोग बने हुए हैं । जब भी छापेमारी की जाती है तो धंधेबाज को पुलिस आने की सूचना मिल जाती है । धंधेबाज शराब भट्टी को छोड़कर दूर हो जाते हैं । फिर पुलिस को जाने के बाद शराब भट्टी चालू कर दिया जाता है । बताया कि पुलिस की मिलीभगत और पैसे की बल पर शराब का निर्माण किया जा रहा है । यह भी बताया कि जब भी शराब धंधेबाज के खिलाफ आवाज उठाई गई । माफियाओं के द्वारा जान मारने की धमकी और हमारे साथ मारपीट करने की कोशिश की जाती है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष से लेकर आरक्षी अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी जान माल की सुरक्षा और शराब माफियाओं के ऊपर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है ।

खबरें और भी हैं...