छिपकली दूध में गिरी, दूध पीने से बच्ची की मौत
कौआकोल | कौआकोल थाना क्षेत्र के तरौन गांव में शनिवार की देर शाम विषाक्त दूध को पीने से मन्नू यादव की 13 वर्षीय बच्ची निशू कुमारी की मौत हो गई। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के तरौन गांव में मन्नू यादव के यहां बर्तन में रखे गर्म दूध में छिपकली गिर गया। दूध गर्म रहने के कारण छिपकली की मौत दूध में ही हो गई। दूध को बच्ची को खाने के लिए दे दिया गया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद घर वालों की नजर बर्तन में रखे दूध में मरे छिपकली पर पड़ी। बच्ची को सितुआ पर इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई।