- Hindi News
- National
- Akbrpur News Madhi Mela Will Start From Tomorrow In Kuhila Thousands Of Devotees Will Gather
कुहिला में कल से शुरू होगा मढही मेला, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु
अकबरपुर |अकबरपुर के कुहिला में हर साल होने वाला प्रसिद्ध मढही पूजा कल से शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। वारिस पिया का मजार को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मेले में हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद है। बता दें कि कुहिला में हर साल वारिस पिया के अनुयायी व महान सूफी संत शिरोमणि बाबा के परम पूज्य हाकिम शाह की पूजा होती है। इस बार सोमवार के दिन पूजा शुरू होगी इसके बाद मंगलवार पूजा-अर्चना की जाएगी। समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष चैत माह मे सैयद अब्दुल आदसी की याद में मेला लगता है। इसको लेकर कुहिला गांव तथा मड़ही परिसर साधु-संतों वारसी धर्मावलम्बियों तथा अतिथियों से सज गयी है। पूजा समारोह में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए मनोरंजन, भोजन तथा ठहरने की खास व्यवस्था की गई है। इस दो दिवसीय पूजा समारोह के दौरान मनोरंजन के लिए नाटक मंचन, मेले का आयोजन, गायन वादन, सरकस, झूला, कठघोड़े, रेल आदि मनोरंजन के साधनों की व्यवस्था भी किये गये हैं।