पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महरामा में कलश यात्रा के साथ महाविष्णु यज्ञ शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोह प्रखंड क्षेत्र के महरामा गांव में शुक्रवार को महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ हो गया। पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा महरामा गांव के यज्ञ स्थल से निकलकर कदीरगंज स्थित सकरी नदी पहुंचा जहां लोगों ने नदी से कलश में जल भरा। यात्रा में सैकड़ों की तादात में महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते गाते नजर आए। जहां- जहां से कलश यात्रा गुजरी वहां का माहौल भक्तिमय हो गया। श्री महाविष्णु यज्ञ के साथ ही संगीतमय मानस पाठ एवं संकीर्तन की भी शुरूआत की गई। महिलाओं ने लगभग 25 किलोमीटर की पैदल चल कर कलशयात्रा पूरी की। कलश यात्रा में लग रहे जयकारे से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कलश स्थापन के बाद महाविष्णु यज्ञ की शुरुआत की गई। महाविष्णु यज्ञ को लेकर महारावा गांव के ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिली है। यज्ञ स्थल पर भगवान विष्णु की आकर्षक प्रतिमा के साथ अन्य देवी-देवताओं के प्रतिमा का निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा की गई है। यज्ञ के दौरान अयोध्यावासी की कीर्तन मंडली के द्वारा मानस पाठ किया जा रहा है। बाबा मनोहर शरण त्यागी जी महाराज के द्वारा प्रवचन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग यज्ञस्थल पर पहुंच रहे हैं।

कलश यात्रा मे शामिल श्रद्धालु।

मनोरंजन और खरीददारी के लिए भी है व्यवस्था

ग्रामीणों ने बताया कि यज्ञ में स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में साधु संत शामिल होंगे। यज्ञ में आने वाले लोगों के लिए मनोरंजन की भी भरपूर व्यवस्था की गई है। मेले में आसमानी, नाव, काठी की घोड़ा आदि कई तरह-तरह के झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा लोगों की खरीददारी के लिए मीना बाजार भी है। यज्ञ की सफलता के लिये यज्ञ कमिटी व ग्रामीण तन्मयता से लगे हैं। यज्ञ को लेकर पूरा गांव सात्विक भोजन कर रहा है।
खबरें और भी हैं...