छात्रों के खाते में जाएगी मिड डे मील की राशि
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उदेश्य से 31 मार्च तक जिले के सभी स्कूलों में जिला प्रशासन द्वारा छुट्टी की घोषणा की गई है। इस दौरान स्कूलों में मध्याह्न भोजन भी बंद रहेगा। लेकिन मध्याह्न भोजन के बदले में छात्रों या उनके अभिभावकों के खाते में 31 मार्च से पहले राशि भेजा जाएगा। उक्त राशि के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को राशि भेजने का निर्देश दिया है। निर्देश के अनुसार पहली से पांचवी कक्षा के छात्रों को 15 दिनों के मध्याह्न भोजन के एवज में 114 रुपए तथा छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों को 171 रुपए दिया जाएगा।
गौरतलब हो कि प्राइमरी स्कूल के बच्चों को 100 ग्राम प्रति छात्र तथा मिडिल स्कूल के छात्रों को 150 ग्राम प्रति छात्र चावल उपलब्ध कराया जाता है। इसी तरह प्राइमरी में 4.48 रुपए तथा मिडिल में प्रति छात्र 6.71 रुपए राशि मिलती है। बताया जाता है कि एफसीआई के चावल की कीमत सरकार 31.34 रुपए प्रति किलो प्रदान करती है।