पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधायक ने की लाइब्रेरी बनाने की घोषणा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसुआ | स्थानीय विधायक अाैर सत्तारूढ़ दल के सचेतक अनिल सिंह ने सोमवार को प्रोफेसर कॉलोनी स्थित देवी स्थान परिसर मे युवाओं के लिए पुस्तकालय निर्माण करवाने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि युवाओं के लिए पुस्तक युक्त पुस्तकालय का निर्माण हमारी प्राथमिकता में है। बुजुर्गों के बैठने के लिए सामुदायिक स्थल के रुप सामुदायिक भवन का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हिसुआ विधानसभा क्षेत्र सहित नगर क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकताओं में है।। इस मौके पर विधायक ने उपस्थित लोगों को अबीर गुलाल लगा होली गीत भी गाया। वहीं,आनंद मोहन, संजीव कुमार, अमन कुमार, दीपक कुमार, धीरज कुमार, आजाद कुमार, सोनू कुमार उत्पलकांत सहित दर्जनों कि संख्या में युवा, बुजुर्ग शामिल थे।
खबरें और भी हैं...