- Hindi News
- National
- Hisua News Morning Walk Turns Out To Be Son Of Congress Leader Mobile Too Investigation Begins
मॉर्निंग वॉक को निकला कांग्रेस नेता का पुत्र लापता, मोबाइल भी आॅफ, जांच शुरू
मॉर्निंग वॉक के लिए निकला युवक अचानक गायब हो गया और अब तक वापस नहीं लौटा। घटना हिसुआ शहर के प्रोफेसर कॉलोनी की है जहां से 12 वर्षीय अमृतराज उर्फ रौनक गायब है। गायब किशोर के पिता गोपाल कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर पुत्र की खोज की गुहार पुलिस से लगाया है। गोपाल ने बताया कि रौनक शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए बाहर निकला था। लेकिन काफी समय के बाद भी नहीं लौटा। रात भर खोजबीन के बाद भी वह वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी आॅफ बता रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बच्चे की खोज में जुट गई है। बता दे कि गायब हुए गायब हुए किशोर रौनक के पिता गोपाल कुमार सिंह जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं और नरहट प्रखंड के नारायणपुर गांव के निवासी है। वे फिलहान परिवार के साथ हिसुआ के प्रोफेसर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं।