पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawada News Nawada Dipped In Holi Color Roads Ablaze With Abir Gulal Some Tradition Somewhere The Sight Of Tearing Kurta

होली रंग में डूबा नवादा, अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, कहीं परंपरा, कहीं कुर्ता फाड़ का दिखा नजारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रेम और उमंग का प्रतीक माने जाने वाला होली महापर्व रंग गुलाल और शुभकामनाओं के साथ संपन्न हो गया। महापर्व को लेकर जिले में 48 घंटे से ज्यादा देर तक लोगों उत्साह चरम पर रहा । पूरा नवादा रविवार की शाम से मंगलवार की शाम तक होली के रंग में रंगा रहा। लोग एक दूसरे के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां बांटते नजर आए। सोमवार की शाम होलिका दहन के बाद सोमवार की सुबह में युवाओं ने कीचड़ लगाकर परंपरा का निर्वहण किया। तो दोपहर बाद जमकर रंग के साथ त्योहार मनाया। दोपहर बाद अबीर-गुलाल के साथ होली मनायी गयी। घरों में युवतियां, महिलाएं भी एक दूसरे के साथ होली का आनंद लेती दिखी। भाभियों ने अपनी ननद, देवर और ननदोसी को रंग लगाये तो जीजा ने साली को रंग लगाया। बच्चे एक दूसरे को रंग लगाने के बाद शाम में घर के बड़े-बुजुर्गों के पैर पर अबीर रखकर उनसे आशीर्वाद लिये। बच्चों ने पिचकारी के साथ रंग भरकर एक दूसरे पर खूब रंग उड़ेले। राह चलते लोगों को भी रंग से सराबोर कर दिया।

पुआ-पकवान और दहीबाड़ा की महकी सौंधी खुश्बू: होली में पुआ, पकवान, दहीबाड़ा, पनीर, मशरूम, मटन, चिकेन जैसे व्यंजन बने। शाकाहारी और मांसाहारी परिवारों ने अपने-अपने तरीके से होली में खाने-पीने की चीजें बनायी थी। होली के दिन मंगलवार रहने के कारण अधिकतर घरों में नॉनवेज नहीं बने। रसोई घर शाकाहारी व्यंजनों की सौंधी खुशबू से महक रही थी। लोगों ने अपने इष्ट मित्रों को न्योता देकर घर बुलाया और उन्हें लजीज व्यंजन परोसा । कम इन दिनों तक चलता रहा।

काशीचक : सौहाद्रपूर्वक मनाई गई होली, बस्ती में निकली टोली

काशीचक | प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रंगों का त्यौहार होली ख़ुशी पूर्वक संपन्न हो गया । इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और पर्व की खुशियां बांटी। ढोलक की थाप पर गूंजते होली गीतों की आवाज से माहौल रंगीन हो गया । पर्व के मौके पर लोगों ने पारंपरिक पकवान व लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

नारदीगंज में शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई होली

नारदीगंज| नारदीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में धूमधाम व भाईचार के साथ होली पर्व को मनाया । क्षेत्र के बुजुर्गों से लेकर नौजवानों ने होली मनाइ। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराबियों का नजारा दिखा। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के हर गांव और बाजार में शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को मनाया गया।

मेसकौर : उल्लास पूर्वक होली संपन्न, जमकर उड़ाई गई शराब

मेसकौर| हिंदूओं के महान पर्व होली उल्लासमय वातावरण में संपन्न हो गया। इस अवसर पर लोगों ने आपसी भेदभाव मिटाकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशियां बांटी। पर्व के मौके पर लोगो ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। वहीं शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए शराबियों ने छक कर शराब का मजा लिया।

झुमटा निकाल ढोलक झाल के साथ गाए होली के गीत

हिसुआ| होली में रंग और गुलाल के साथ ही फगुआ और चैता के गीतों का भी खुमार सर चढ़कर बोल रहा था। गावों से लेकर शहर तक लोग फगुआ और चैता लोकगीतों पर थिरकते दिखे। होलिका दहन के साथ होली की विधिवत शुरूआत की गई। लोगों ने पहले झुमटा निकाल ढोलक झाल के साथ होली के गीत गाए और फिर पूजा अर्चना कर बुराई की प्रतीक होलिका को जलाया। साेमवार की देर शाम को तमाम जगहों पर पहले से इकट्ठा रहे जलावन को नियम अनुसार जलाया गया। होलिका के रूप में लकड़ियों और दूसरे जलावन के जलते ही लोगों ने खुशी का इजहार किया। अनेक जगहों पर होलिकादहन वाले स्थलों पर लोग समूह में होली के गीत गाते दिखे। युवाओं के साथ ही कई बुजुर्ग भी होली की मस्ती में सराबोर दिखे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने होली के साथ गाए देशभक्ति के तराने

नवादा| होली पर्व पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पारंपरिक और सात्विक मिजाज से होली खेली। नवादा शहर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय से होली का झुमटा निकला और गली-गली में घूमकर होली के गीत गाए। इस दौरान दही, कादो का आकर्षण का केंद्र बना रहा। संघ के स्वयंसेवकों ने नवादा शहर के विभिन्न मार्ग में घूम घूम कर लोगो को दही कादो, अबीर ,रंग लगाकर होली की शुभकामना दी। जुलूस में शामिल लोगों ने ढोल नगाड़ा बजाकर होली गीत के साथ देश भक्ति गीत के तराने भी दिए। इस दौरान जिला कार्यवाह प्रदीप कुमार, नगर संघचालक आरपी साहू ,अरविंद कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।

त्योहार पर बच्चे, युवकों के साथ महिलाओं, बुजुर्गों में दिखा उत्साह, कई जगह हुए होली मिलन समारोह

िसरदला में हाेली िमलन समाराेह।

हिसुअा में हाेली खेलते बच्चे।

शहर में दही कादो झुमटा निकालते आरएसएस के स्वयंसेवक।
खबरें और भी हैं...