पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नीरज बने युवा लोजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रजौली | आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गयी है। इसी सिलसिले में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गयी है। लोजपा युवा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह नवादा सांसद चंदन कुमार के द्वारा गुरुवार को प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष के हाथों घोषणा पत्र नीरज कुमार को दिया गया। नवादा जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के रजौली पूर्वी पंचायत के बभनटोली मोहल्ले निवासी कुमार नीरज को बिहार के प्रदेश युवा लोजपा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बधाई देने वालों में लोजपा युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, प्रह्लाद पंडित, किसान प्रकोष्ठ के अमावां निवासी सुबोध सिंह के साथ दर्जनों कार्यकर्ता व मित्र शामिल रहे।
खबरें और भी हैं...