पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawada News Number Of Patients Increased In Sadar Hospital After Change In Weather Crowds Gathered At Counters

मौसम में बदलाव के बाद सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी, काउंटरों पर उमड़ी भीड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मौसम में बदलाव एवं बारिश के बाद सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी हैं। सदर अस्पताल में शुक्रवार की सुबह से हीं पंजीयन काउंटर पर देर शाम तक मरीजों की भीड़ देखने को मिली है। जहां सुबह से लेकर शाम तक 725 मरीजों का इलाज के लिए पंजीयन किया गया। बताया जाता है कि मौसम बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सबसे जयादा वायरल फीवर और डायरिया से ग्रसित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहें है। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर और कर्मियों की कमी से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिसके कारण कई मरीज बगैर इलाज एवं दवा के वापस घर चले गए। मरीजों ने बताया कि इलाज के लिए सुबह से कतार में लगें हुए थे। लेकिन भीड़ की वजह से 3 बजे के बाद इलाज किया गया। उतना हीं नहीं दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए भी काफी परेशानी हुई। अस्पताल प्रशासन को भीड़-भाड़ देखकर मरीजों की सुविधा के अनुसार व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे दूर-दूर से आए मरीजों का समय पर इलाज हो सकें। आउटडोर में इलाज के लिए आए मरीजों ने बताया कि प्रखंड के अस्पताल को छोड़कर अच्छे इलाज के लिए जिला अस्पताल आतें है।लेकिन घंटों लाइन में लगने के बाद इलाज कराने की बारी आती है। लेकिन डॉक्टर साहब पूछते है कि क्या समस्या है।समस्या बताते हीे डॉक्टर द्वारा दवा लिख दी जाती है।

सदर अस्पताल मे दवा काॅउटर पर दवा लेने के लिए खड़ी महिलाएं।
खबरें और भी हैं...