नारदीगंज में किसानों के खेत पहुंचे अधिकारी
बीते दो दिनों से लगातार बारिश होने से किसान होने वाले नुकसान का जायजा लेने कृषि विभाग के अधिकारी किसानों के खेतों पर पहुंच रहे हैं। असामयिक वर्षा आंधी और ओलावृष्टि के कारण रबी फसलों गेहूँ, चना मसूर मटर आदि दलहन तिलहन फसलों सब्जी, फलदार पौधों के फूल फल की व्यापक रूप से भारी क्षति हुई है। नारदीगंज प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन,अंचलाधिकारी कुमार विमल प्रकाश, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमरनाथ मिश्रा, नोडल कृषि समन्वयक राजेश रंजन, कृषि समन्वयक सुशील कुमार, अभय कुमार, रमाशंकर, गणेश शंकर द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में खेतों पर जाकर क्षति का आकलन किया गया।