पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawada News On The Day Of Budhva Holi Govinda39s Team Splashes Making Human Pyramids Boil

बुढ़वा होली के दिन गोविंदा की टोली की धूम, मानव पिरामिड बनाकर फोड़ा मटका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवादा | मंगलवार को होली खत्म होने के बाद नवादा में बुधवार को होली का उत्साह चरम पर बना रहा। बच्चे से लेकर बूढ़े तक होली के रंग में डूबे रहे। जिले के विभिन्न जगहों पर मटका फोड़ होली का आयोजन किया गया जहां गोविंदा की टोली ने कौतूहल और कौशल के साथ मटका फोड़ कर लोगों को आकर्षित किया । बुढ़वा होली के दिन नवादा शहर समेत अन्य प्रखंड क्षेत्रों में मटका फोड़ का आयोजन किया गया। नवादा शहर में मेन रोड, कलाली रोड, गढ़पर, न्यू एरिया, पटेल नगर, इंदिरा चैक समेत दूसरे जगहों पर मटका फोड़ होली का आयोजन किया गया।
खबरें और भी हैं...