पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nardiganj News Only 13 Thousand Quintals Of Paddy Purchased In Nardiganj

नारदीगंज में िसर्फ 13 हजार क्विंटल धान की हुई खरीदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के विभिन्न पैक्स गोदाम में 13 हजार क्विंटल तक धान की खरीददारी हुई है। जो लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो पाया है। ऐसा विभाग के माध्यम से राशि कम उपलब्ध कराने के कारण हो रहा है । कहा गया जो राशि मिली है,उस राशि के अनुरूप किसानों से धान की खरीददारी हो गई है। राशि के अभाव मे धान की खरीददारी की गति धीमी हो गई है। इस प्रखंड में विभाग के माध्यम से 20 हजार क्विंटल धान को खरीद करने का लक्ष्य रखा गया है। विभागीय अधिकारी लक्ष्य प्राप्ति के लिए धान क्रय में लगे हुए है,ताकि निर्धारित अवधि तक लक्ष्य तक पहुंचा जा सकें। किसानों से धान की खरीद करने का अंतिम तिथि 31 मार्च तक निर्धाािरत किया गया है। 14 मार्च बीत चुका है,और धान की खरीददारी मात्र 13 हजार क्विंटल तक हो पाया है।

इधर नारदीगंज पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया किसानों से धान की खरीद की गई है,अभी तक 1209 क्विंटल धान की खरीद हुआ है। वहीं मसौढा,पैक्स अध्यक्ष सिद्धेश्वर प्रसाद यादव ने बताया 806 क्विंटल धान की खरीद किया गया है। कहा गया कि विभाग के द्वारा जो राशि उपलब्ध कराया गया,उसके अनुसार किसानों से धान की खरीद किया गया है। बीसीओ ओमप्रकाश कुमार ने कहा इस प्रखंड में फिलहाल 13 हजार क्विंटल तक धान की खरीद किया जा चुका है,31 मार्च तक लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीद कर लिया जायेगा।

खबरें और भी हैं...