- Hindi News
- National
- Nawada News Only Few Days In A Month You Can Get The Benefit Of Bsnl39s Internet Service
महीने में कुछ दिन ही मिल पाता है बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा का लाभ
नवादा| पिछले तीन महीने से बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा की स्थिति काफी दयनीय है। बीएसएनएल के इंटरनेट सेवा की स्थिति यह है कि महीने में 6-7 दिन ही इंटरनेट सही रहता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी इंटरनेट में सुधार के लिए कार्यालय से सम्पर्क किया जाता है तो केबल में काम चलने की बात कहकर बात टाल दिया जाता है। उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राइवेट कम्पनियों का लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझकर प्रतिदिन इंटरनेट सेवा को ठप रखा जाता है। नवादा न्यू एरिया के उपभोक्ता ने कहा इंटरनेट सेवा ठप रहने से कार्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इससे न केवल आर्थिक क्षति हो रही है बल्कि मानसिक क्षति और समय की बर्बादी भी हो रही है।