पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hisua News Organic Vegetable Production Group Demanded Compensation From Administration

जैविक सब्जी उत्पादन समूह ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारिश से हुए नुकसान को लेकर किसानों ने गहरी चिंता जताई है। जय बुद्ध कृषकहित समूह सिंधौली से जुड़े किसानों ने मुसाफिर कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर नुकसान पर चर्चा की तथा सरकार से मुआवजा देने की मांग की। किसान मनोज कुशवाहा, प्रयाग महतो, पुना चैधरी, प्रकाश महतो, जानकी देवी, उर्मिला देवी, मंजू देवी, चिंता देवी आदि किसानों ने कहा कि हमारी सब्जी की फसल के बर्बाद हो गई है। प्याज, कद्दू, भिंडी, करेला, फरस बीम, लाल साग, पालक साग आदि सब्जियों के साथ-साथ गेहूं, चना, सरसों, मसूर की फसल नष्ट हो गई है। मोसाफिर कुशवाहा ने कहा कि 36 घंटे से हुए बारिश से सब्जियों के खेत पानी से भर गया है। इससे सभी सब्जी के फसल गलने लगे हैं। लोगों ने कहा कि जैविक खेती के लिए गांव के किसान काफी पूंजी लगा रखा है। ऐसे में मौसम की बेरुखी ने हम सभी कृषक को जीते जी मार दिया है। सरकार हर हाल में मुआवजा दे।

विचार विमर्श करते किसान।
खबरें और भी हैं...