पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कौआकोल में पोस्टर चिपका कर फिर से फैलाया दहशत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कौआकोल थाना क्षेत्र के दुधपनियाँ गांव में मंगलवार की देर रात्रि कथित रूप से माओवादी ने पोस्टर चिपका कर फिर से दहशत फैला दिया है। इस बार कथित रूप से माओवादी के नाम से गांव के एक बिजली के खम्भे में पोस्टर चिपकाया गया है। जिसे बुधवार को कौआकोल पुलिस ने सीआरपीएफ की मदद से उखाड़ कर थाना ले आई है। पोस्टर में एक बार फिर से दुधपनियाँ गांव के सहदेव साव एवं अनिल कुमार को आगाह किया गया है कि होली समाप्ति के बाद भी उनदोनों से मांगी गई पांच-पांच लाख रुपये की रंगदारी अभी तक नहीं दी गई है। पोस्टर के माध्यम से गांव के ही छः लोगों नरेश कुमार डॉक्टर,सुरेश कुमार,रामू महतो, सुगदेव महतो,अम्बिका पासवान तथा अजित पाल को आगाह कर इन दोनों का साथ नहीं देने की धमकी दी गई। बरहाल घटना जो भी हो यह पुलिस प्रशासन के लिए काफी चुनौती है। बता दें कि इससे पूर्व 2 मार्च को इसी तरह का एक पोस्टर सहदेव साव के मकान पर चिपका कर सहदेव साव एवं अनिल कुमार से पांच-पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग करते हुए होली के पूर्व छतवैया के पास अवस्थित मंदिर में पहुंचाने की धमकी दी थी। एक बार फिर पोस्टर चिपका देने से पीड़ित परिजनों एवं गाँव में दहशत का माहौल कायम होकर रह गया है।

खबरें और भी हैं...