- Hindi News
- National
- Nawada News Patients And Family Agitated Due To Lack Of Medicines In Sadar Hospital
सदर अस्पताल में दवा नहीं मिलने से भड़के मरीज व परिजन, किया हंगामा
सदर अस्पताल परिसर के दवा काउंटर पर शुक्रवार की दोपहर मरीजों को दवा नहीं मिलने पर मरीज व परिजन भड़क गए। जिसके कारण दवा काउंटर पर अफरातफरी मच गई। दरअसल सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए आउटडोर सुबह के 8 बजे से लेकर 2 बजे तक चलाया जाता है। लेकिन 2 बजने के बाद कर्मियों ने दवा काउंटर बंद कर दिया। जिससे दवा के लिए लगे लाइन में लोगों ने हंगामा करने लगे। कभी- कभी समय तक मरीज व परिजन हंगामा करते रहें। लेकिन कर्मियों ने 3 बजे का इंतजार करने को कह कर चलते बने। जिससे नाराज होकर परिजनों ने एसडीओ अनु कुमार से शिकायत की। सूचना पर एसडीओ सदर अस्पताल पहुंचे और लोगो की शिकायत को सुना। एसडीओ अनु कुमार के समझाने-बुझाने के बाद मरीज व परिजन शांत हुए। मरीजों ने बताया कि दवा काउंटर पर काफी भीड़ थी। जिसके कारण काफी देर तक लाइन में लगें रहें। दवा काउंटर पर 5-6 मरीज हीं लाइन में लगे हुए थे। कर्मियों से अनुरोध करने पर भी दवा नहीं दी गई। इधर दवा वितरण कर रहें कर्मियों ने कहा कि 2 बज कर 15 मिनट पर दवा काउंटर बंद किया गया है। सुबह से ड्यूटी पर रहकर दवा वितरण किया जा रहा था। वेवजह इनलोगों द्वारा हंगामा किया गया है।
नवादा सदर अस्पताल।