पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोस्वामी समाज से जुड़े लोगों ने की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अकबरपुर | प्रखंड के नेमदारगंज स्थित गोस्वामी टोला में गोस्वामी भवन परिसर में गुरुवार को गोस्वामी समाज की बैठक की गयी। गुरुवार को समाज के मुखिया सत्येंद्र नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाज के आर्थिक, शैक्षणिक के अलावे दहेज प्रथा, शराब बंदी पर घंटों तक चर्चा चली और मुख्यमंत्री की उपलब्धियों की चर्चा की गयी। कहा गया कि गोस्वामी समाज से जुड़े लोग प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर हर मामले में पिछड़े हुए हैं। गोस्वामी समाज से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उनही मांगों के समर्थन में अगले माह समाज से जुड़े लोग पटना जाकर उनके आवास पर मुख्यमंत्री से मिलेंगे और बारी- बारी से सभी मांगों को रखेंगे कहा कि विकास के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए वे मुख्यमंत्री से अपना सुझाव रखेंगे।
खबरें और भी हैं...