फरार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
रोह | रोह थाना क्षेत्र के दिरमोबाड़ा गांव से पुलिस ने एक वारंटी को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी कृष्णनन्दन यादव के पुत्र विरेन्द्र कुमार पकरिवर्मा थाना अंतर्गत बलियारी गांव का रहने वाला है। उस पर कोर्ट से वारंट निर्गत था। और वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए उसे उसके ससुराल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के ऊपर कोर्ट से गैर जमानती वारंट निर्गत था। जिसे कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।