पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gobindapur News Police Will Keep An Eye On The Person Who Created A Brawl In The Festival

पर्व में हुड़दंग मचाने वाले पर पुलिस की रहेगी नजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को गोविंदपुर थाना परिसर में बैठक किया गया। अध्यक्षता रजौली एसडीओ चन्द्रशेखर आजाद ने की। मौके पर रजौली एसडीपीओ संजय कुमार उपस्थित थे। बैठक में बीडीओ कुंज बिहारी सिंह ने सभी पंचायत से आये मुखिया से बारी बारी से पंचायत क्षेत्र के गांवों की जानकारी लिया गया। साथ ही कहा कि होली पर्व के दौरान विधि व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। एसडीओ चन्द्रशेखर आजाद ने मौजूद लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति हुड़दंग करता है या शांति को भंग करना चाहता है तो तुरंत प्रसाशन को सूचना करें ताकि प्रसाशन हुड़दंग करने वाले लोगों पर करवाई कर सके। वहीं डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि होली हिंदुओं का महान त्योहार है इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं, ताकि एक दुसरे से उलझन ना हो। उन्होंने कहा होली में डीजे बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि होली में पुलिस पदाधिकारी माउथ एनलाइजर लगाकर गश्ती करेंगे कोई भी शराबी शराब के नशे में पकड़ा गया तो स्पाॅट पर ही जांचकर जेल भेज दिया जाएगा। मौके पर थानाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र प्रसाद,सीओ शैलेन्द्र कुमार,एस आई सतीस कुमार, रामप्रवेश कुमार, मुखिया अफरोजा खातुन,मसुदन साव, संतोष कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि गोरेलाल यादव,सामाज सेवी संजय सिंह, अर्जुन यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

बैठक करते पुलिस अधिकारी व अन्य।
खबरें और भी हैं...