- Hindi News
- National
- Nawada News Political Conscious Party Organized Hindu Muslim National Integration Race Competition
राजनीतिक चेतना दल ने आयोजित की हिन्दू मुस्लिम राष्ट्रीय एकता दौड़ प्रतियोगिता
नवादा में राजनीतिक चेतना दल के अध्यक्ष अाैर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री प्राे केबी यादव के जरिए सिकरिया से माधोपुर तक मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गाेविंदपुर प्रखंड के िवशुनपुर गांव निवासी दिलीप यादव के पुत्र विक्रम कुमार पहले स्थान पर अाए, जिन्हें साइकिल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का अायाेजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरिया में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रिसिंपल कृष्ण कुमार यादव ने िकया। इस कार्यक्रम के मौैके पर स्थानीय लाेगाें में काफी उत्सुकता देखी गइर्।
कार्यक्रम में पांच लाेगाें काे सम्मानित किया गया। हिंदू मुस्लिम दाैड़ प्रतियोगिता में महुली गांव निवासी सुभाष यादव के पुत्र राेशन कुमार दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें टाइटन घड़ी दिया गया। जबकि तीसरे स्थान पर कुम्हरूअा गांव निवासी आनंदी यादव के पुत्र मुकेश कुमार रहा, जिन्हें दिवाल घड़ी देकर सम्मानित किया गया। चाैथे स्थान पर िवशनपुर निवासी गंगा यादव के पुत्र श्रीकांत कुमार रहे, जबकि पांचवें स्थान पर विशनपुर गांव के ही हजारी प्रसाद यादव के पुत्र विकास कुमार रहे। चाैथे अाैर पांचवें स्थान पर रहे प्रतिभागियों काे आयरन इनाम के रूप में दिया गया है। इस मौैके पर आनंदी यादव, संजय यादव, अवधेश प्रसाद, सूर्यनारायण पूरी अाैर मणिराम अादि लाेग माैजूद थे। इस मौैके पर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री प्राे केबी यादव ने कहा कि देश बचेगा तभी हम सभी बचेेंगे। जिसका देश नही हाेता, वह खानाबदोश हाेता है। उसका नही काेई मान सम्मान अाैर स्वाभिमान हाेता है।
दाैड़ मे सफल प्रतिभागियाें काे किया गया पुरस्कृत।