- Hindi News
- National
- Nawada News Preparations Begin For The Birthday Celebration Of Shri Thakur Suchachachandra
श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के जन्मोत्सव की तैयारी शुरू
हिसुअा में श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के 132 वें जन्म महामहोत्सव समारोह कार्यक्रम की तैयारी जाेर-शाेर से चल रही हैं। कल से भव्य सतसंग का अायाेजन िकया जाएगा। सृजन आर्ट्स के निदेशक विजय शंकर पाठक, ऋत्विक नवल किशोर प्रसाद सिंह,ऋत्विक प्रेमचंद साव,पंकज कुमार,चंद्रिका सिंह, युवा मंच के अध्यक्ष जतिन कुमार अादि की उपस्थिति में सत्संग का अायाेजन हाेगा। सत्संग के दूसरे दिन वेदमांगली की धर्मसभा, मातृसम्मेलन, उषा कीर्तन और भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। रविवार को सत्संग के अन्तिम सत्र में सृजन आर्टस के कलाकारों के द्वारा ठाकुर जागरण का आयोजन भी होगा। सत्संग की सफलता को लेकर ऋत्विक प्रेमचंद साव,अनुज दास, ओम प्रकाश लाल, रतन मिश्रा, गोपाल प्रसाद, अजय कुमार, उपेंद्र पंडित, रंजीत दास, अखिलेश प्रसाद, रतन साव, सन्नी राज, राजेन्द्र चौधरी आदि तन्मयता से जुटे हैं।