पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश से दलहन-तिलहन फसलों को भारी नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार की सुबह से प्रखंड में लगातार हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर काफी मायूसी छा गई है। प्रकृति की मार रबी फसलों एवं मक्का में झेलने वाले किसानों को इस बारिश ने खरीफ एवं दलहन व तिलहन फसलों को भी काफी क्षति पहुंचाई है। जिससे किसान खून के आंसू रोने को मजबूर हो गए हैं। शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुक कर तथा शुक्रवार की देर रात्रि एवं शनिवार को दिन भर हुए मध्यम और तेज बारिश की वजह से तिलहन व दलहन की खेती को काफी नुकसान होने का अनुमान है। किसान अपनी बर्बाद होती फसल को देखकर चिंतित हैं। अनेक जगहों पर खेतों में तैयार सरसों,तोरी,मसूर,खेसारी की फसल पानी में भींगकर खराब हो गई हैं। जगह-जगह गेहूं की खड़ी फसल भी गिर गई है। जिससे उत्पादन पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। आम के मंजर भी बड़े पैमाने पर गिर गए। सहजन के फूल भी गिरे हैं। किसान सभी तरह की फसलों में उपज प्रभावित होने को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। प्रखण्ड के किसान योगेंद्र प्रसाद, अनिल सिंह, नागेश्वर महतो, कामेश्वर यादव, दशरथ मिस्त्री, सुरेन्द्र प्रसाद, उमेश प्रसाद यादव, अजय कुमार, गुप्तेश्वर सिंह, चितरंजन सिंह आदि ने बताया कि विगत दो दिनों से खराब मौसम ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बारिश के कारण खेतीबारी से जुड़ा हर काम प्रभावित हो रहा है।

खबरें और भी हैं...