शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी, शराब की बरामद
कौआकोल पुलिस ने होली पर्व के मद्देनजर विशेष अभियान चलाकर शनिवार की रात्रि थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी की। इस दरम्यान पुलिस ने दो महुआ शराब कारोबारी एवं दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब कारोबारियों के यहां भारी मात्रा में जाबा महुआ को भी नष्ट किया गया है। गिरफ्तार किये गये शराबियों एवं कारोबारियों के विरुद्ध रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को एसआई अखिलेश सिंह के नेतृत्व में शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दरम्यान थाना क्षेत्र के फुसबंगला से शराब कारोबारी जिछवा देवी को 10 लीटर तथा मठगुलनी निवासी प्रमोद यादव को बड़राजी बाजार से 6 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि फुसबंगला से शराब की नशे में धुत रहे शराबी करम मांझी एवं कारा मांझी को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि प्रमोद यादव कौआकोल के सीमावर्ती इलाके से शराब लेकर मठगुलनी जा रहा था। इस दरम्यान पुलिस द्वारा फुसबंगला में काफी मात्रा में जाबा महुआ को भी नष्ट किया गया है।