महुआ शराब निर्माण और बिक्री के अड्डे पर छापेमारी
शराब बनाने के समान बरामद
पुलिस ने महुआ शराब निर्माण और बिक्री के अड्डे पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बनाने का समान बरामद किया। रोह थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मोरमा गांव में पंप सेट बोरिंग पर छापेमारी कर एक शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया और वहां से 4 गैस सिलेंडर , एक चूल्हा , 12 लीटर अवैध शराब बरामद किया। पुलिस को देखते ही शराब के सभी धंधेबाज अड्डे छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। थानाध्यक्ष ध्रमेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोरमा गांव में अवैध शराब निर्माण और बिक्री का धंधा फल-फूल रहा है।
सूचना की पुष्टि होते ही जवानों के साथ अवैध शराब के अड्डे पर धावा बोल दिया गया। पुलिस को देखते ही सभी शराब धंधेबाज भागने में कामयाब रहे। स्थानीय लोगों ने बताया की यहां शराब माफियाओं के द्वारा शराब को परती जमीन
में गाड़कर रख जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंपसेट बोरिंग के मालिक किशोरी यादव के पुत्र मनोहर कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ न सिर्फ सघन छापेमारी अभियान चला रही हैं, बल्कि शराब माफियाओं का नेटवर्क भी खंगाल रही है।