पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ सेमिनार आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को कृषि विज्ञान केन्द्र सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के माध्यम से महिलाओं को संबोधित करते हुए केवीके के वरीय वैज्ञानिक कल्पना सिन्हा ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। सिर्फ उन्हें अपनी शक्तियों को पहचानने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर अपनी अधिकार,कर्तव्यों और शक्तियों के बारे में जानकारी हासिल कर लेती हैं तो समाज तथा देश को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने देश की कई हस्तियों जैसे स्व. इंदिरा गांधी, लक्ष्मीबाई,डा. प्रतिभा देवी सिंह पाटिल आदि का जिक्र करते हुए कहा कि इन हस्तियों ने देश, समाज तथा महिलाओं को रास्ता बता उन्हें अपनी अधिकार कर्तव्यों के प्रति संघर्ष करने के लिए प्रेरित करने का काम किया है। ताकि महिलाएं समाज देश तथा खुद के भी पथ प्रदर्शक बने।

खबरें और भी हैं...