बाबा हजरत लखी सरवरे की मजार पर चादरपोशी
हिसुआ | सरवरे सुल्तान की मजार पर शुक्रवार को श्रद्धा भाव से चादर पोशी की गई। शुक्रवार को कमिटी के द्वारा धूमधाम से उर्स का आयोजन किया गया था। आयोजकों ने बताया कि इस मजार पर लगभग दो सौ वर्षों से प्रत्येक साल के रज्जब महीने मे उर्दू 17 तारीख को मनाई जाती है। उस समय राजा कामगार खां हुआ करते थे। इस रोशनी में सभी धर्मों के लोग अपनी मुरादें पूरी होने के बाद बाबा के मजार पर चादरपोशी करने आते हैं। सरवरे सुल्तान कमेटी हिसुआ के सदस्यों ने बताया कि इस बार कव्वाली का कार्यक्रम नहीं की जा रहा है। मौके पर असगर अली, पप्पु कुमार , अशोक सिंह , अख्तर अली, ईमरान, सहनवाज गेंदों , बन्टी मौजूद थे।