कीचड़ से सनीं शहर व गांव की जर्जर सड़कें
ऐसे तो प्रखंड क्षेत्र की जर्जर सड़कों पर चलने में लोगों को दिक्कत होती थी लेकिन बारिश के बाद हालत और खराब हो गई है। बारिश के बाद सड़कों पर कीचड़ जमी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे में पानी भर जाने से लोगों को गड्ढे का सही अंदाजा नहीं मिल रहा है। इसके चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। दो दिन से हो रही बारिश से प्रखंड क्षेत्र में अनवरत बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलजमाव के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बिजली भी गायब रहने से मोबाइल बंद हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत आवागमन में हो रही है। रोह सिउर रोड बनने कह निविदा हो चुकी है इसके बाद भी सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। रोह चैक से सिउर रोड में पानी का जलजमाव होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जलजमाव की स्थिति से जूझ रहे दुकानदारों का बुरा हाल है। बीते 10 वर्षों से उक्त सड़कों की स्थिति काफी बदतर है।
पानी की निकासी नहीं होने से स्थिति खराब
पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण ऐसी स्थिति है। पानी नहीं निकल पाने से शहर के सड़कों पर जलजमाव रहता है। स्थिति ऐसी बन गई है कि दुकानदार दुकान नहीं खोल पाते हैं। इसके चलते आम लोगों को आवश्यक वस्तु भी सड़क जर्जर रहने के कारण उपलब्ध नहीं हो रहा है। आम जनों को पानी सनी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीण इलाकों की जर्जर सड़कें लगातार बारिश से हुआ कीचड़मय।
जर्जर सड़कों से बिगड़ रहा स्वास्थ्य
राहगीरों व स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह असर की वाहनों की दुर्दशा तो कर ही रही है साथ ही लोगों के शरीर व स्वास्थ्य पर भी बुरा असर कर रही है। इन बदहाल सड़कों पर मोटरसाइकिल दौड़ाने बालों के कमर दर्द की बीमारी होने लगी है। इसके अलावा हवा में उड़ रहे धूल के कण राहगीरों व स्थानीय लोगों को बीमार कर रहे हैं। वहीं बड़े-बड़े गड्ढे की कारण लोग दुर्घटनाओं के शिकार बन रहे हैं।