बच्चों के पठन-पाठन को लेकर शिक्षकों ने चर्चा की
रजाैली| रजौली प्रखंड के इंटर विद्यालय में हड़ताली शिक्षकों ने शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रखंड संयोजक अमित कुमार सुजीत की अध्यक्षता में हड़ताली शिक्षकों ने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है । वही बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि बिहार सरकार को चाहिए कि शिक्षक संघ के नेताओं से शीघ्र वार्तालाप कर सात सूत्री मांग की पूर्ति कर हड़ताल समाप्त करवाने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही। शिक्षकों के हड़ताल के कारण गरीब के बच्चों का पठन-पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है ।और सरकार के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी असर पड़ रहा है। और बच्चे भी विद्यालय में नियमित नहीं आ रहे हैं और बच्चे के मन में यह भावना आ गया है कि हड़ताल होने के कारण सभी विद्यालय बंद है।