पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काजी बीघा गोली कांड का आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नारदीगंज | काजी बीघा गोलीकांड के फरार आरोपी सुमन बिहारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब हो कि बीते 27 फरवरी को थाना क्षेत्र के काजी बिगहा गांव में सम्पत्ति विवाद में गोली बारी की घटना हुई थी। जिसमें काजी बिगहा निवासी सुमन बिहारी अपने चाची रीता देवी को गोली मारकर जख्मी कर दिया था।

थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि सुमन बिहार उस समय से फरार चल रहा था। पुलिस भी उस पर पैनी नजर रखे हुए थी। लेकिन वह प्रति दिन अपना ठिकाना बदल रहा था। आज सूचना मिला की अभियुक्त वजीरगंज बाजार में टहल रहा है। सूचना मिलते पुलिस बल के साथ वजीरगंज गए और वहां से अभियुक्त को गिरफ्तार कर नारदीगंज थाना लाया गया है।
खबरें और भी हैं...