- Hindi News
- National
- Nawada News The City Offices Chaupal And School Painted In Colors Holi Meet Ceremony Continued Till Late Night
रंगों में रंगा शहर, दफ्तर, चौपाल और स्कूल, देर रात तक चलता रहा होली मिलन समारोह
फाग संगीत और ढोल झाल मृदंग की धुन पर जमकर लोग हंसी ठिठोली करते रहे लोग, गुलाल-अबीर डाल मनाई खुशियां
रंग का भंग जमा हो चकाचक.....। होली खेले रघुविरा अवध में होली .....। इस तरह के गीतों से रविवार को शहर का चप्पा चप्पा गुंज गया। हर जगह लोग ढोलक-झाल के ताल पर झूमते दिखे। दफ्तरों, चैपालों और स्कूलों में देर रात तक होली मिलन समारोह का दौर चलता रहा। फगुआ गीत के धुन पर लोग ऐसे नाच रहे थे मानो सारी खुशी मिल गई हो। अतउआ रोड में संचालित मानस भारती स्कूल में सृजन आर्ट्स के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहां सृजन के कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। विजय शंकर पाठक और अरविंद कुमार की अगुआई में आयोजित इस कार्यक्रम में फाग संगीत और ढोल झाल मृदंग की धुन पर जमकर लोग हंसी ठिठोली करते रहे। उम्र में छोटे लोगों ने बड़ों को पैर पर अबीर डालकर भारत की संस्कृति को जीवंत रखने का प्रयास किया। वहीं बड़ों ने भी छोटे बच्चों को अबीर का टीका देकर आर्शीर्वाद लिया और हमउम्र लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर लोगों के लिए फल, मिष्ठान आदि की व्यवस्था की गई थी।
वहीं शहर के एक होटल में नवादा जिला पत्रकार संगठन के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार रवि की अध्यक्षता में अयोजित होली मिलन समारोह में लोग अबी-गुलाल से सराबोर होते दिखे। कई घंटे तक लोग फाग गीतों पर थिरकते रहे और एक दूसरे को होली की बधाईयां दी। कवि उदय भारती ने पत्रकारों को मुर्खाधिराज, मुर्खानंद, मुर्खपति आदि की उपाधी देकर सम्मानित किया।
आरपीएस में होली की छुट्टी से पहले बच्चों ने खूब उड़ाया अबीर गुलाल
नवादा| शहर के अतउआ रोड में संचालित आरपीएस कांवेंट स्कूल के बच्चों ने होली की छुट्टी से पहले खूब अबीर -गुलाल उड़ाया। बच्चों पर होली का खुमार दिखा। परीक्षा खत्म होने के बाद बच्चों ने जमकर होली खेली तथा एक-दूसरे को होली की शुभकामना दी। इस दौरान बच्चों ने शिक्षकों के चरणों पर अबीर अर्पित कर गुरूओं का आर्शीर्वाद लिया। स्कूल के निदेशक ई रंजय कुमार ने बच्चों को शांतिपूर्ण रूम से होली पर्व मनाकर होली के बाद फिर वापस स्कूल लौटने की बात कही। उन्होंने कहा कि होली उल्लास का त्योहार है इसकी सकारात्मक बातों का अध्ययन भी करें।
सांस्कृति संस्था सृष्टि के होली मिलन समारोह में खूब थिरके लोग
नवादा | शहर की सांस्कृति संस्था सृष्टि की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कलाकरों और सामजिक कार्यकर्ताओं के बीच आयोजित की गए इस कार्यक्रम में लोग पारंपरिक होली गीतों पर खूब थिरके। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष बीके राय की अध्यक्षता में अयोजित इस कार्यक्रम में पांडेय, अभिमन्यु कुमार, अरुण भगत, सुरेंद्र कुमार, मतीश नारायण झा, शंभू कुमार, चंदन कुमार, सुमित स्वराज, शिवम, उत्कर्ष, संगम, गायत्री, कृति उरांव, स्नेह आर्या, निवास कुमार, पंचम, रमेश, पार्थ कुमार, माही, माधवी, स्वाति, पीहू, प्रज्ञा आदि उपस्थित थे।
गुलाल लगाकर गले मिलदी एक -दूसरे को बधाई
गोविंदपुर | गोविंदपुर कृषि भवन में गांव की महिलाओं ने जदयू महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अफरोजा खातून की अध्यक्षता में महिला दिवस पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जदयू महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सह मुखिया अफरोजा खातून ने महिलाओं को महिला शक्ति के बारे में जानकरी दी। कहा महिला पुरुषों से कम नहीं है।उसके साथ सभी लोगों को होली महानपर्व को शांतिपूर्ण मनाने की बात कही। इस मौके पर उन्होंने कोरेना वाइरस को लेकर भी जानकारी दी और बचाव के तरीके बताए। अफरोजा खातुन ने महिलाओं को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कहा कि कोरोना से डरने की बात नही। इस मौके पर सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर, गले मिलकर, हर्षोल्लास के साथ होली की खुशियां मनाई। मौके पर उप मुखिया ममता देवी, रिंकू देवी, कमला कुमारी,राविया खातुन, रीता देवी, कारी देवी, निलम देवी, रिणा देवी ,ललिता देवी,समेत दर्जनों महिला मौजूद थी।
सृजन आर्ट्स में पारम्परिक गीतों के साथ हुआ समारोह
नवादा | रविवार को शहर के प्रसिद्व सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों द्वारा पारंपरिक होली गीत गाकर होली मिलन समारोह मनाया गया।इस दौरान होली के पारंपरिक लोकगीतों से वातावरण गूंजता रहा।वंदना आर्या ने कन्हैया घर चल गुइयाँ, शबीना राज ने बमभोले हो लाल, शिववर्ती ने गौरा कर के सिंगार, डॉली शर्मा ने हमरो बलम बौरहबा के और निशा नयन सिया निकले अवधवा के ओर ने गाकर समारोह में शामिल लोंगो को खूब झुमाया ,ढोल ,झाल ,करताल के थापों से गुलाल का रंग और रंगीन हो गया। निदेशक विजय शंकर पाठक ,सृजन आर्ट्स के अध्यक्ष सुजित कुमार वर्मा ने गुलाल लगा कर सभी को होली की शुभकामनाएं दी।पाठक ने कहा कि लोग हर्षोल्लास के साथ सूखी होली मनाने की कोशिश करें, जो जनहित के साथ पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित हैऔर अपने घरों में भी पारंपरिक गीतों को ही बजाएं और हो सके तो फूलों की होली खेलें।
होली की तैयारियों में मशगूल हुए जिले के ग्रामीण
काशीचक| प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में होली का खुमार छाने लगा है। गांव स्थित दालानों पर सामूहिक होली गीत गाने में लोग जुटे रहे। यमुना तट राम खेले होली जैसी गीतों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। रविवार को सारा दिन लोग पर्व के सामानों की खरीदारी में तल्लीन रहे। इस दौरान किराना, कपडा और रंग अबीर की दुकानों पर खासा भीड़ देखी गई। जबकि इसके उलट कोरोना वायरस से खौफजदा हुए ग्रामीणों ने मुर्गा मीट की खरीदारी से परहेज किया। लिहाजा मटन की दुकानें खाली खाली रह गई। पर्व की पूर्व संध्या पर जमकर शराब पीने पिलाने का दौर चलता रहा । पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से बेखौफ लोगों ने शराब का सेवन कर खुलेआम मस्ती की। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि शराब विक्रेताओं की धर पकड़ के लिए जमकर छापामारी की जा रही है। पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निबटने को पुलिस चाैकस है ।
होली मिलन समारोह में महिलाएं होली के गीत खाते हुए।
होली मिलन समारोह में नृत्य करती महिलाएं।