पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirdla News The Command Of The Head Is In The Hands Of Husband And Relatives

मुखिया की कमान पति और रिश्तेदारों के हाथों में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

न तो आरक्षण का सही मायनों में फायदा और न ही महिला सशक्तीकरण की बात । आरक्षण के बल पर सिर पर मुखिया का ताज तो सज गया । लेकिन वाजिब अधिकार से अब भी दूर ही रखी जा रही है। ऐसी ही स्थिति है त्रिस्तरीय पंचायत की प्रखंड में । 50 प्रतिशत आरक्षण के दम पर यहां की 15 पंचायतों में करीब 8 महिला मुखिया चुनकर तो पहुंची हैं । लेकिन घूंघट से बाहर नहीं आ सकी हैं । अब भी पंचायत की जगह किचन में ही काम करती हैं । कहने को तो वे असली मुखिया हैं । लेकिन लोग उनके पति या परिवार के किसी पुरुष सदस्य को ही असली मानते हैं । पंचायत स्तरीय ग्रामसभा, स्थायी सशक्त समिति, वित्त अंकेक्षण एवं योजना समिति की बैठकों में अधिकतर महिला मुखिया के साथ पति जरूर होते हैं । कई महिला मुखिया की जगह तो सिर्फ पति ही पहुंचते हैं । वे ही सारा काम देखते हैं । बिना उनके इशारे महिला मुखिया कोई कदम नहीं उठाती हैं । अधिकतर महिला मुखिया का मोबाइल सेट भी उनके पति अथवा अन्य पुरुष रिश्तेदार के कब्जे में रहता है । अपनी समस्या सुनाने के लिए जब पंचायतवासी फोन करते हैं तो वे ही उठाते हैं । बांधी पंचायत निवासी चंदन कुमार कहते हैं कि महिला मुखिया वाली पंचायतों के पंचायत स्तरीय ग्रामसभा में महिला मुखिया के पति या फिर उनके पुरुष रिश्तेदार ही होते हैं । वे जनप्रतिनिधियों के लिए लगाई गई कुर्सियों पर विराजमान रहते हैं ।

रहता है । अपनी समस्या सुनाने के लिए जब पंचायतवासी फोन करते हैं तो वे ही उठाते हैं । बांधी पंचायत निवासी चंदन कुमार कहते हैं कि महिला मुखिया वाली पंचायतों के पंचायत स्तरीय ग्रामसभा में महिला मुखिया के पति या फिर उनके पुरुष रिश्तेदार ही होते हैं । वे जनप्रतिनिधियों के लिए लगाई गई कुर्सियों पर विराजमान रहते हैं ।

धीरे धीरे बदल रही स्थितियां

नवादा जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी भारती का कहना है कि सरकार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर काफी सशक्त कर दिया है । अब इसका उपयोग हम सार्थक तरीके से कर सशक्त पंचायती राज के सपने को पूरा कर दिखाएं, यह जिम्मेवारी हम पर ही है । परिस्थितियां धीरे-धीरे बदल रही हैं । अभी जो कमी दिख रही है, वह भी धीरे-धीरे पूरी हो जाएगी ।

शुक्रवार को सिरदला प्रखंड कार्यालय में उपस्थित मुखिया और उनके नाते रिश्तेदार
खबरें और भी हैं...