पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Akbrpur News The Former Chief39s Brother Is In The Grip Of The Wire Road Jam

तार की चपेट में आ पूर्व मुखिया के भाई की माैत, सड़क जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली विभाग की लपरवाही के कारण अकबरपुर का एक अाैर युवक असमय काल के गाल में समा गया। घटना थाना क्षेत्र के डेढगांव की है जहां शनिवार की शाम करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। गांव मे ही हाईवोल्टेज तार झुले रहने के कारण यह हादसा हुआ। विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के डेढ़गांव गांव निवासी पूर्व मुखिया कामेश्वर यादव के भाई राजेन्द्र यादव खेत से आ रहे थे। घर आने दाैरान ही सड़क किनारे से गुजरने के दौरान वह 11 हजार हाई टेंशन तार की चपेट में अा गए। इससे युवक बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

माैत के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए अाैर सड़क जाम कर िदया। ग्रामीणााें ने शव को एनएच 31 पर रख कर काफी देर तक हंगामा िकया। इससे सड़क पी भारी जाम लग गया अाैर अावागमन बाधित हाे गया। सड़क जाम की वजह से सैकड़ों वाहन दोनों तरफ फंसे गये। काफी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर और मुआवजे के आश्वासन पर जाम खत्म कराया। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर िलया गया है।

खबरें और भी हैं...