पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirdla News The In Laws Of The Victim Being Tortured Beaten The Young Man Who Came To Reconcile

प्रताड़ित की जा रही बहन की ससुराल सुलहनामा करने पहुंचे युवक को पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को नरहट थाना क्षेत्र के चातर निवासी प्रदीप चौधरी ने सिरदला थाना में लौंद निवासी जितेंद्र चौधरी, प्रकाश चौधरी, उपेंद्र चौधरी, सुनील चौधरी और बच्चिया चौधरी पर मारपीट, गाली गलौज तथा छेड़खानी जैसा संगीन आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज करवाया है । जहां पीड़ित युवक प्रदीप चौधरी ने बताया कि उसकी बहन की शादी लौंद निवासी उपेंद्र चौधरी के साथ हिन्दू रीति रिवाजों के साथ किया गया था । करीब छह महीने से उसकी बहन को पति सहित ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित कर मारपीट की जा रही थी । जिसका सुलहनामा को लेकर पीड़ित युवक और चार महिलाएं शुक्रवार को लौंद पहुंचे थे । तभी उक्त आरोपियों द्वारा लोहे की सरिया लाठी डंडे से जान मारने की नीयत से अचानक हमला कर दिया । जिसमें पीड़ित युवक के भाई विजय और भाभी रीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गया । स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह जान बचा कर थाना पर लिखित शिकायत दर्ज करवाया है । थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित युवक के शिकायत पर मामले की छानबीन की जा रही है ।

खबरें और भी हैं...