सेवा समिति ने होली गायकों को किया सम्मानित
जिला मुख्यालय के मिर्जापुर में कुशवाहा सेवा समिति नवादा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कुशवाहा भवन में आयोजित इस समारोह के अंत में बारह होली गायकों को समिति के जिलाध्यक्ष डॉ भोला प्रसाद द्वारा शॉल व माला पहनाकर कर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने दर्जनों मनभावन होली गीतों का आनंद उठाया। लोगों ने मालपुआ व पकौड़ी का भी आनंद उठाया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी यमुना प्रसाद, दीपक कुमार, नगेन्द्र प्रसाद के अलावा राजेन्द्र प्रसाद, वसंत प्रसाद, शीतल प्रसाद, बैजू महतो, उमेश प्रसाद, रामनंदन प्रसाद आदि उपस्थित थे।